जीरापुर: जीरापुर में बदला मौसम, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत
जीरापुर में आज सोमवार दोपहर 12 बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को मौसम की पहली झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी। सुबह से ही आसमान में काले बादल डेरा डाले हुए थे और ठंडी तेज हवाएं चल रही थीं। दोपहर होते-होते बारिश शुरू हो गई जिससे मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद तापमान भी लुढ़ककर 34 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा।