कटनी नगर: किसान को चने की फसल के लिए व्यवसायी ने दी गलत दवा, फसल हुई खराब, किसान पहुंचा एसपी कार्यालय, ताली रोहनिया मामला
बरही अंतर्गत ताली रोहनिया के किसान नागेंद्र पांडेय आज मंगलवार दोपहर 1:20 मिनट पर एसपी आफिस पहुँचे जहां उन्होंने शिकायत में बताया कि बरही अग्रवाल कृषि केन्द्र संचालक के द्वारा उन्हें खेत मे चने की उर्वरकता बढ़ाने की जगह खरपतवार नाशक दवा दी गई। जिससे उनके डेढ़ एकड़ में लगी चने की फसल सूख गई। उन्होंने लोन लेकर खेती की थी 1 लाख 50 हजार का उन्हें नुकशान हुआ है।