बूंदी: मत्स्य भगवान जयंती पर मीणा समाज ने शहर में निकली भव्य शोभायात्रा जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
Bundi, Bundi | Mar 17, 2024 अखिल भारतीय मीणा विकास समिति जिला बूंदी के 23 वे वार्षिक उत्सव एवं मत्स्य भगवान जयंती महोत्सव पर रविवार को शोभायात्रा निकाली गई।जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने बताया कि शोभायात्रा शहर के कुंभा स्टेडियम से शुरू हुई जो खोजा गेट, खेल संकुल, सर्किट हाउस, 3 बत्ती चौराहा, अहिंसा सर्किल, एक खंभे की छतरी, कोटा रोड, सब्जी मंडी से मत्स्य भगवान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।