बहराइच: बहराइच में 27 नवंबर को पहुंचेंगे यूपी ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष, वीआईपी मजिस्ट्रेट ने दी जानकारी
बहराइच जनपद में 27 नवंबर को यूपी ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र का आगमन प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वह जनपद बहराइच में तीन दिनों तक रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मंगलवार शाम करीब 7 बजे जानकारी देते हुए वीआईपी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बताया कि वह 30 नवंबर को जनपद बहराइच से लखनऊ प्रस्थान करेंगे।