पीलीभीत: नवदिया गुरुद्वारा के पास दो बाइकों की भिड़ंत, दंपति घायल होकर जिला अस्पताल रेफर
पीलीभीत। नवदिया गुरुद्वारा के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार दंपति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पिपरिया संतोष निवासी ब्रजलाल पुत्र लेखराज अपनी पत्नी रेखा देवी के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने घायलों की मदद की। अस्पताल भिजवाया गया।