बेलदौर: गांधी इंटर स्कूल, बेलदौर के प्रांगण में गायत्री महायज्ञ का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सनातन धर्म में सोलह प्रकार के संस्कार का वर्णन है, जो गर्भावस्था से शुरू होकर अंत्येष्टि तक में पूरा होता है। उक्त बातें गांधी इंटर हाईस्कूल के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ के दौरान वक्ताओं ने बताई। यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को प्रथम पाली में यज्ञ की शुरुआत देव पूजन से किया गया। उसके बाद शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली के द्वारा भजन कीर्तन के