अम्बाला: सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा इनाम व प्रशंसा पत्र, भारत सरकार ने चलाई राहवीर स्कीम: एसपी
Ambala, Ambala | Aug 2, 2025 पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि अक्सर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय रहते चिकित्सा उपचार नही मिल पाता क्योंकि लोगों मेें यह डर रहता है कि घायल व्यक्ति की सहायता करते है तो उन्हें कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा। इसी दुविधा को दूर करने के लिए राहवीर स्कीम चलाई गई है जिससे लोग प्रेरित होकर सड़क दुर्घटना मे घायल लोगों कीे तुरन्त मदद सकेगे।