बाड़मेर शहर के कोतवाली थाने के आगे एक युवक ने अपने हाथ की नसें काटकर आत्महत्या का गुरुवार शाम 5:00 बजे प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस युवक को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर युवक का इलाज जारी है। युवक की पहचान जसराज निवासी कुआं नंबर 3 बाड़मेर के रूप में हुई है। युवक नशे का आदी है और विभिन्न प्रकार के अपराधों को अंजाम दे चुका है।