सिवनी: सिवनी में खेत पर काम करते समय जहरीले सांप ने डसा, इलाज के दौरान युवक की मौत
Seoni, Seoni | Jul 9, 2026 सिवनी के धनोरा थाना क्षेत्र के अमोली गांव में खेत पर काम कर रहे अर्जुन सिंह यादव को जहरीले सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर गुरुवार को पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए मृतक के शव का पीएम करवाया है। और पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।