सोहागपुर: ठाड़ीपाथर गांव में जहरीला पदार्थ खाने से आधा दर्जन से अधिक बकरियों की मौत, ग्रामीणों में हड़कंप
जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाड़ीपाथर गांव में जहरीला पदार्थ खाने से आधा दर्जन से अधिक बकरियों की मौत हो जाने का मामला सोमवार की दोपहर 2 बजे लगभग प्रकाश में आया है। बताया गया है कि किसान संत कुमार की लगभग छह बकरियों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि आवारा मवेशियों से खेत को बचाने के लिए दुलारे बैगा द्वारा महुआ में मिलाकर जहरीला पदार्थ रखा गया था।