रामनगर: रामनगर में गोंडा के बुजुर्ग व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड़ने से हुई मौत, टिकैतनगर से रिश्तेदारी से लौट रहे थे
रविवार की शाम गोंडा जनपद के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के मंझौवा गांव निवासी रामदुलारे पुत्र धीरज की रामनगर में अचानक तबीयत बिगड़ गई।इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों के द्वारा मृत्यु घोषित कर दिया गया। रामदुलारे टिकैतनगर क्षेत्र के अरूवा गांव में रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे।