अंबाह: “अच्छे विचारों से बने आनंदमय जीवन”- BCA प्रांगण में महिला विशेष ‘अल्पविराम’ कार्यक्रम सम्पन्न
Ambah, Morena | Apr 28, 2026 अम्बाह में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘अल्पविराम परिचय कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुधीर आचार्य ने कहा कि अच्छे विचार जब व्यवहार में उतरते हैं, तभी जीवन आनंदमय बनता है और इसके लिए आत्ममंथन जरूरी है। विश्वनाथ गुर्जर ने सकारात्मक सोच और दूसरों की मदद को आनंद का आधार बताया। कार्यक्रम में कई महिलाएं शामिल रहीं और उत्साहपूर्वक सहभागिता की।