बक्सर: एमवी कॉलेज में इग्नू की वार्षिक परीक्षा का पर्यवेक्षक ने किया औचक निरीक्षण
Buxar, Buxar | Dec 15, 2025 बक्सर के एमवी कॉलेज में इग्नू की वार्षिक परीक्षा दिसंबर 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जो 14 जनवरी तक चलेगी। इस क्रम में सोमवार को 3:00 बजे अपराह्न में आब्जर्वर के रूप में डॉक्टर विकास सिंह ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। ऑब्जर्वर ने परीक्षा केंद्र परिभ्रमण के पश्चात परीक्षा संचालन व्यवस्था की प्रशंसा की। परीक्षा दो पाली में हो रही है।