मैहर: जागरूकता अभियान के तहत रामनगर थाना प्रभारी ने आमजन को किया सतर्क।
मैहर। बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और लोगों को डिजिटल ठगी से बचाने के उद्देश्य से मैहर जिले के रामनगर थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में साइबर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को साइबर अपराध से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताएं गए।