अरवल: समाहरणालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित, सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने की अध्यक्षता
Arwal, Arwal | Apr 8, 2025 मंगलवार दोपहर 12बजे समाहरणालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने की। इस दौरान जिले में संचालित विभिन्न केंद्र व राज्य प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी कुमार गौरव, विधायक महानंद सिंह, उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, मौजूद रहे।