अरवल: अरवल विधायक ने खभैनी पंचायत में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Arwal, Arwal | Apr 7, 2025 सोमवार शाम 4 बजे अरवल विधानसभा के विधायक कॉ. महानंद सिंह ने खभैनी पंचायत के शेखपुरा, आंकोपुर, खभैनी के गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। उनके साथ माले नेता रविन्द्र यादव, कॉ. उपेंद्र पासवान और पूर्व मुखिया गणेश यादव भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी और रोजगार जैसी मूलभूत समस्याएं रखीं।