अरवल: जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय सद्भावना बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ आगाज, एसपी ने खुद खेला बैडमिंटन
Arwal, Arwal | Apr 8, 2025 जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में मंगलवार सुबह 10:00 बजे स्टेट लेवल सद्भावना बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इस दौरान एसपी डॉ. इनाम उल हक़ मेंगनू ने खुद बैडमिंटन रैकेट थाम खेल का प्रदर्शन किया। एसपी को खेलते देखा मौजूद लोग जमकर तालियां बजाते रहे। इस दौरान पुलिस कप्तान ने कहा कि खेल मनुष्य के जीवन में अनुशासन लाता है।