बरेली के भुता क्षेत्र से दबंगई और साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हिंदू जागरण मंच (युवा) के ब्लॉक संयोजक आशीष पटेल के साथ कथित तौर पर तमंचे के बल पर अगवा कर बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें सुनसान जगह पर ले जाकर पीटा और पूरी घटना का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।