बदलापुर: तियरा गांव के समीप मार्ग पर डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तियरा मार्ग पर एक डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव निवासी राकेश गुप्ता का करीब 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक अपने ननिहाल जा रहा था कि रास्ते में तियरा मार्ग पर डंपर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे की बाद चालक डंपर