परबत्ता: दरियापुर पटपर में आग से गेहूं की फसल तबाह, विधायक बाबू लाल शौर्य व एसडीओ संजय कुमार ने किया मुआयना
परबत्ता प्रखंड के दरियापुर पटपर मौजा में रविवार की दोपहर करीब एक बजे भीषण आगलगी की घटना के बाद हालात का जायजा लेने परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य एवं गोगरी एसडीओ संजय कुमार पहुंचे। दोनों ने मौके पर पहुंचकर अग्नि पीड़ित किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। घटना में कई एकड़ में लगी गेहूं की फसल आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गई है, जिससे किसानों