सिकंदरा: सिकंदरा में पहली मानसूनी बारिश से उखड़ी ऐतिहासिक मुगल रोड, 15 किलोमीटर तक गहरे गड्ढे; एसडीएम ने मरम्मत के निर्देश दिए
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के गड्ढा मुक्त सड़क के दावे पहली ही मानसूनी बारिश में खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं। सिकंदरा क्षेत्र की ऐतिहासिक मुगल रोड पर जल्लापुर, सिकंदरा, मदियापुर, जैनपुर से लेकर राजपुर तक करीब 15 किलोमीटर के दायरे में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे सड़क की मरम्मत और पेचवर्क कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लो