मैहर: प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान जिला अस्पताल मे हुई मौत, जेब से मिला नामजद सुसाइड नोट
जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की जेब से एक नामजद सुसाइड नोट मिलने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस मृतक का शव परीक्षण करवाने के उपरांत मर्ग कायम कर मामले की जाँच मे जुटी।