जमुआ: जमुआ में तेज बारिश और आंधी से छाया अंधेरा, लोगों को गर्मी से राहत, जनजीवन प्रभावित
Jamua, Giridih | May 29, 2026 हीरोडीह थाना क्षेत्र के खजमुंडो समेत पूरे जमुआ क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला और सुबह करीब 9 बजे ही शाम की तरह अंधेरा छा गया।इस दौरान जोरदार बारिश के साथ तेज हवाएं चली। मौके पर कई घंटों तक लगातार बारिश का दौर जारी है।