प्रतापपुर: बाघाकोला में 8 वर्षों से जर्जर ट्रांसफार्मर, ग्रामीण अंधेरे में जीने को मजबूर
प्रतापपुर (चतरा): प्रखंड क्षेत्र के गजवा टोला बाघाकोला में पिछले आठ वर्षों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गांव में लगा ट्रांसफार्मर जर्जर स्थिति में है, जिसके कारण लोगों को आज तक नियमित बिजली सुविधा नहीं मिल पा रही है। बिजली नहीं रहने के कारण गांव की महिलाएं मोबाइल की रोशनी में खाना बनाने को मजबूर हैं, वहीं बच्चों की पढ़ाई भी बुरी तरह प्रभावित हो