मध्यप्रदेश के पन्ना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ ककरहटी में प्यार में मिले धोखे से आहत एक 19 वर्षीय युवती ने युवक के घर के सामने जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि 3 साल के प्रेम प्रसंग के बाद अब युवक का परिवार 'जाति' के नाम पर शादी से मुकर रहा है। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।