महुआडांड़: नीट एक्जाम पेपर लीक और पेट्रोल डीजल के दामों के वृद्धि किए जाने के विरोध मे कांग्रेस करेगा PM का पुतला दहन
शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय गेट के पास महंगाई, नीट एग्जाम पेपर लीक, पेट्रोल डीजल के दाम के बढ़ोतरी को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा पीएम मोदी जी का पुतला दहन किया जाएगा। जानकारी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव ने शुक्रवार की शाम करीब छह बजे दी है।