बांधवगढ़: मां तुझे प्रणाम योजना: उमरिया की चयनित युवतियों ने किया ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण
मध्य प्रदेश शासन की मां तुझे प्रणाम योजना के तहत उमरिया जिले की चयनित छह युवतियों ने अनुभव यात्रा में सांची, भीमबेटका, पचमढ़ी, सेठानी घाट और भोजपुर का भ्रमण किया। यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी बढ़ाना है। प्रतिभागियों ने इसे ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताये है ।