बीना: सागर फाटक अंडरब्रिज के पास बड़ा हादसा टला, पोकलेन मशीन ओएचई लाइन से टकराई, घबरा गए लोग
Bina, Sagar | Jun 13, 2026 सागर फाटक अंडरब्रिज के पास रेलवे प्रशासन द्वारा कुछ दिन पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी।इसी स्थान से शनिवार सुबह पोकलेन मशीन की मदद से मलबा हटाया जा रहा था। इसी दौरान मशीन चालक की लापरवाही के चलते उसका ऊपरी हिस्सा ओएचई लाइन के संपर्क में आ गया। लाइन से टकराते ही तेज आवाज के साथ चिंगारियां निकलीं और अर्थिंग प्लेट में आग लग गई।