चायल: विराहीबाद में जमीन विवाद को लेकर दंपती पर हुआ जानलेवा हमला, थाने में देर रात दर्ज की गई शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
चरवा थाना क्षेत्र के विराहीबाद गांव में रविवार शाम 5 बजे जमीन विवाद को लेकर एक दंपती पर जानलेवा हमला हुआ। पीड़ित राम सिंह कोरी और उनकी पत्नी पर गांव के ही कुछ दबंगों ने उनकी जमीन को जबरन बैनामा करने का दबाव बनाया। बैनामा न करने पर हमलावरों ने दंपती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।