उनियारा: रघुनाथपुरा खुर्द गांव में भैंस को बचाने के चक्कर में पानी में डूबने से 4 बच्चों की हुई मौत
Uniara, Tonk | Aug 21, 2024 उनियारा के रघुनाथपुरा खुर्द गांव में पानी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। पानी में भेंस को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। चारों मृतकों को उनियारा अस्पताल लाया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर सांसद हरीश मीणा भी उनियारा अस्पताल पंहुचे व एसडीएम त्रिलोक चंद मीणा से सहायता राशि देने सहित अन्य बिंदुओं पर वार्ता की। मृतक एक ही परिवार के थे।