उनियारा: भारत बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उनियारा में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई आयोजित
Uniara, Tonk | Aug 20, 2024 उनियारा में कल 21 अगस्त को भारत बंद के आव्हान के चलते सीएलजी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीवाईएसपी सालेह मोहम्मद, तहसीलदार कैलाश मीणा, थानाधिकारी धर्मेश दायमा ने भारत बंद के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने, कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सदस्यों से चर्चा की। इस व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।