मुरैना नगर: रामनगर से चोरी हुआ ट्रैक्टर, रामपुर बामसोली रोड की झाड़ियों से बरामद,एसपी धर्मराज मीना की सख्ती में 5 दिन में खुला राज।
मुरैना की स्टेशन रोड थाना पुलिस ने रामनगर से चोरी हुए महिंद्रा ट्रैक्टर के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी धर्मराज मीना के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई कर करीब दो लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर रामपुर बामसोली रोड किनारे झाड़ियों से बरामद किया। पुलिस ने घटना के पांच दिन के भीतर सफलता हासिल की है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।