सीकर जिले के जलालसर गांव के पास पंचायत समिति JEN का बदमाशों द्वारा सिर फोड़ने और गाड़ी में भी तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह 11:00 मिली जानकारी के अनुसार JEN मुकेश कुमार के ऊपर एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने हमला कर इस वारदात को अंजाम दिया।वहीं घटना के बाद जलालसर गांव के ग्रामीणों ने सदर थाने में पहुंचकर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की।