ऊंचाहार: अरखा बाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
ऊँचाहार क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर अरखा बाजार में सोमवार की दोपहर, सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला का पैर टूट गया, जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।गाँव की रहने वाली 70 वर्षीय संपति देवी सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।