अमरोहा: अमरोहा में जोया टोल पर ट्रैक्टर और कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, तीन लोग अस्पताल में भर्ती
Amroha, Amroha | Apr 16, 2026 अमरोहा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जोया टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।