पीपलदा: किशोरपुरा थाना पुलिस ने 5 माह से फरार चल रहे स्मेक तस्कर को किया गिरफ्तार पूछताछ जारी
Pipalda, Kota | Mar 7, 2024 शहर की किशोरपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 माह से फरार चल रहे एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। किशोरपुरा सीआई रामस्वरूप मीणा ने बताया कि आरोपी तस्कर रायसिंह तोमर झालावाड़ के महुआ गांव का निवासी है। आरोपी के खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है, पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है।