पीपलदा: इटावा कस्बे के वार्ड नंबर 3 व 4 में खसरा नंबर 1249 को आबादी में कन्वर्ट करवा पट्टे जारी करवाने की मांग SDM को ज्ञापन
Pipalda, Kota | Mar 7, 2024 जिले के इटावा क़स्बे के वार्ड नंबर 3 व 4 के बाशिंदों ने गुरुवार को SDM को ज्ञापन दिया जिसमे बताया गया कि इन वार्डो में करीबन 20 से 25वर्षों से मकान बने हुए हैं। जब से अभी तक इन मकानों के पट्टे जारी नहीं हुए हैं।जिस कारण गरीब जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है।जबकि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना व कई प्रकार की योजना चलाई जा रही है।