पीपलदा: किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ की बैठक इटावा कार्यालय पर आयोजित
Pipalda, Kota | Mar 6, 2024 भारतीय किसान संघ तहसील पीपल्दा की बैठक बुधवार को कार्यालय पर संरक्षक रामेश्वर मीणा केशवपूरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमे कईं मुद्दों पर चर्चा की गई।। बेठक में जिला प्रचार प्रमुख गिरजा शंकर गुप्ता व अध्यक्ष अशोक जांगिड़ भी शामिल हुए। प्रचार प्रमुख उमाशंकर नागर ने बताया की बैठक में चितौड़ प्रांत में चल रहे सदस्यता अभियान सहित कई समस्याओं पर चर्चा हुई।