मिर्ज़ापुर: बिना मौसम हो रही भारी बारिश में जिगना थाना क्षेत्र में किसानों की फसलों को हुआ भारी नुकसान
बताते चले कि शुक्रवार की सुबह लगभग 8:00 बजे हो रहे भारी बरसात से जिगना क्षेत्र के किसानों के खास कर धान बाजारा आलू उड़द अरहर जैसी प्रमुख फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है खेतों में खड़ी फसलों के डूब जाने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। कई जगहों पर खेतों की मिट्टी भी बह गई है जिससे अगली बुवाई पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।