मिर्ज़ापुर: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान मोंथा ने जनपद का मौसम बिगाड़ा, पूरी रात हुई बारिश से रोडवेज परिसर बना तालाब
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान मोंथा ने जनपद का मौसम बिगाड़ दिया है। पूरी रात हुई बारिश से जगह जगह जल जमाव हो गया है। पीलीकोठी स्थित रोडवेज परिसर तालाव बन गया है। यात्री पानी के बीच बस में सवार होते नजर आए। बारिश से यात्रियों को समस्या झेलनी पड़ी।