मिर्ज़ापुर: भरूहना चौराहे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर केंद्रीय मंत्री ने किया माल्यार्पण, जनप्रतिनिधियों के साथ दौड़ लगाई
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर भरूहना चौराहे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा नगर विधायक, मड़िहान विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी माल्यार्पण किया। केंद्रीय मंत्री ने जनप्रतिनिधियों साथ एकता की दौड़ लगाई।