बेल्थरा रोड: सड़क हादसे के बाद बेल्थरारोड में एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, बिलख उठा पूरा परिवार
उभांव थाना क्षेत्र के अवाया गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने बेल्थरारोड में मातम पसार दिया। कार, बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी धनंजय चौधरी और नीतू देवी की मौत के बाद गुरुवार को जब दोनों का शव घर पहुंचा, तो हर आंख नम हो गई। वार्ड नंबर 6 स्थित घर पर शव पहुंचते ही बूढ़े माता-पिता अमीरचंद और लीलावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।