नागौद: जिले के कोटर थाना क्षेत्र के अबेर गांव में एक ठेकेदार के साथ कट्टे की नोक पर लूटपाट की घटना आई सामने
Nagod, Satna | Jun 19, 2026 जिले के कोटर थाना क्षेत्र के अबेर गांव में एक ठेकेदार के साथ कट्टे की नोक पर लूटपाट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने ठेकेदार को रोककर उसके साथ जमकर मारपीट की और लूट की वारदात को अंजाम दिया। मारपीट में ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।