माखन नगर: माखननगर विधायक ने भोपाल में मुख्यमंत्री से की मुलाकात,विकास कार्यों पर की चर्चा
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jun 6, 2026
शनिवार को माखन नगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।