जशपुर: लोरो घाटी शिव मंदिर में शुरू हुई डिजिटल दान सुविधा, श्रद्धालु अब QR कोड से कर सकेंगे ई-दान
लोरो घाटी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ई-दान (QR कोड) सुविधा शुरू कर दी गई है। अब भक्त बिना नकदी के भी अपने मोबाइल से आसानी और पारदर्शिता के साथ मंदिर में दान कर सकेंगे। रविवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार इस सुविधा का शुभारंभ समाजसेवी एवं आरपीआई (आठवले) के राष्ट्रीय सचिव विजय गुप्ता ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में