मंसूरचक: मंसूरचक में नागपंचमी पर मालाकार समाज ने भगवान शिव और विषहर देवी के लिए विशेष 'झाप' तैयार किया
मंसूरचक में नागपंचमी के अवसर पर मालाकार समाज द्वारा भगवान शिव और विषहर स्थान में स्थापित देवी के लिए विशेष 'झाप' तैयार किए गए हैं। यह 'झाप' बनाने की पुश्तैनी कला, जो कभी आजीविका का मुख्य साधन थी, अब विलुप्त होने के कगार पर है। उचित मूल्य और कच्चे माल की कमी के कारण इस समाज के लोग अब पलायन को मजबूर हो रहे हैं।