रामपुर: ग्राम बगी के पास से निकाले जा रहे ओवरब्रिज के कार्य के चलते पानी निकासी की समस्या का डीएम ने लिया संज्ञान, किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Sep 4, 2024 जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समस्या का त्वरित समाधान कराने के निर्देश दिये। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को पानी निकासी हेतु तत्काल नाला बनवाने एवं कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को स्कूल में इण्टरलॉकिंग और आवश्यकतानुसार मरम्मत व पुताई कराने के भी निर्देश दिये।