रामपुर: बंजरिया के पास दो बाइक की टक्कर में दोनों बाइक सवार हुए गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Sep 4, 2024 थाना टांडा क्षेत्र के बंजरिया के पास दो बाईकों के आमने-सामने से टक्कर हो गई , इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। एक घायल के साथी ने बताया की एक बाइक सामने से आ रही थी बिना इंडिकेटर दिए मोङ दी हमारी बाइक तेज होने के कारण सामने से बाइक में टक्कर लग गई । जिससे दोनों घायल हो गए। इलाज हो रहा है।