रामपुर: गगनपुर कॉलोनी में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Rampur, Rampur | Sep 3, 2024 कोतवाली बिलासपुर क्षेत्र के गगनपुर कॉलोनी में एक जर्जर मकान का छज्जा गिर जाने से एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बुजुर्ग व्यक्ति को घायल के परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। यहां उनका उपचार चल रहा है। घायल बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि अपने ही मकान का छज्जा अचानक से गिर गया जिसकी वजह से मैं गंभीर रूप से घायल हो गया।अब इलाज चल रहा है।