हाथरस: पुलिस लाइन के पास 2 बाइकों की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर घायल, डॉक्टरों ने जिला अस्पताल से किया हायर सेंटर रेफर
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मेंडू रोड पर पुलिस लाइन के पास दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। सड़क हादसे के दौरान गांव नारायनपुर निवासी एक बाइक सवार व्यक्ति अनिल पुत्र उदय राम गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया।